नई Maruti Baleno 2026 नया इंजन, ADAS सेफ्टी और 34 km/kg माइलेज, देखें पूरी प्राइस लिस्ट

Maruti Baleno 2026

भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार में प्रीमियम हैचबैक सेगमेंट हमेशा से फैमिली कार खरीददार की पहली पसंद रहा है। इस सेगमेंट में मारुति सुजुकी बलेनो लंबे समय से बिक्री की चार्ट अपना पर राज करती आई है। हालांकि, सुरक्षा की दृष्टि से और बढ़ते फ्यूल खर्च और आधुनिक तकनीक की मांग को देखते हुए मारुति ने आखिरकार अपनी हैचबैक 2026 Baleno Facelift को बड़े तकनीकी बदलावों के साथ भारतीय बाजार में उतार ही दिया है।

इस नए अपडेट में सबसे बड़ा आकर्षण केवल कॉस्मेटिक बदलाव नहीं हैं, बल्कि इसमें दिया गया नया 1.2-लीटर Z-Series 3-सिलेंडर पेट्रोल इंजन, प्रीमियम हैचबैक सेगमेंट में पहली बार मिलने वाला लेवल-2 ADAS (Advanced Driver Assistance Systems) और CNG के साथ AMT (ऑटोमैटिक) ट्रांसमिशन का भी विकल्प दिया है।

नई बलेनो की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत ₹5.99 लाख से शुरू होता है और टॉप Alpha (O) वेरिएंट के लिए ₹9.99 लाख रू तक जाती है। इस लेख में हम नई बलेनो 2026 मॉडल के हर फीचर और डिजाइन, केबिन कम्फर्ट, रियल-वर्ल्ड परफॉर्मेंस, सुरक्षा, वेरिएंट-वाइज वैल्यू और इसके बराबर मे आने वाली अन्य कार (i20 और Altroz) से तुलना किए हैं।

एक्सटीरियर डिजाइन: कितना बदला है लुक?

2026 मॉडल बलेनो का पिछे का लुक और डिजाईन मारुति कम्पनी ने पुरानी बलेनो कार जैसा ही रखा गया है, लेकिन इसके फ्रंट फेशिया (Front Fascia) को पूरी तरह री-डिजाइन किया गया है और फ्रंट ग्रिल भी नई लुक मे दिया है

फ्रंट डिजाईन : ग्रिल को पहले से चौड़ा और पियानो-ब्लैक हनीकॉम्ब पैटर्न में दिया गया है। इसमें सिग्नेचर 3-एलिमेंट एलईडी डेटाइम रनिंग लाइट्स (DRLs) को और स्लीक बनाया गया है, जो क्रिस्टल-कट ऑल-एलईडी प्रोजेक्टर हेडलैंप्स के साथ आती हैं। बंपर के निचले हिस्से में नए एयर-डैम और नए एलईडी फॉग लैंप हाउसिंग भी दिया गया है जो इसे और आकर्षक लुक देता है।

साइड प्रोफाइल: नई Baleno को साइड से देखने पर सबसे बड़ा बदलाव नए 16-इंच डायमंड-कट प्रीसिजन अलॉय व्हील्स हैं। विंडो लाइन पर क्रोम गार्निश, इंटीग्रेटेड टर्न इंडिकेटर वाले ओआरवीएम और बॉडी-कलर्ड डोर हैंडल्स प्रीमियम फील देता है।

रियर प्रोफाइल: पीछे की तरफ टेललैंप क्लस्टर को नया 3D एलईडी सिग्नेचर दिया गया है। बूट लिड पर क्रोम स्ट्रिप और नए रिफ्लेक्टर कट्स के साथ रियर बंपर को पहले से अधिक चौड़ा और स्पोर्टी लुक दिया गया है इससे इस कार को अधिक प्रीमियम बनाती है।

कलर ऑप्शंस: कंपनी ने इसमें एक नया सिग्नेचर Enigmatic Teal शेड जोड़ा है, इसके अलावा नेक्सा ब्लू, आर्कटिक व्हाइट, स्प्लेंडिड सिल्वर, ग्रैंडर ग्रे और ऑपुलेंट रेड का विकल्प मिलता रहेगा।

Maruti Baleno 2026 Modal Overview

Parameter Petrol Powertrain Details S-CNG Powertrain Details
Engine 1.1.16, 1.1.20 1197 cc, 3-cylinder Z12E series
Max Power 81 bhp @ 5700 rpm 69 bhp
Max Torque 112.4 Nm @ 4500 rpm 102 Nm
Transmission 5-speed Manual (MT) / 5-speed AMT 5-speed Manual (MT) / 5-speed AMT
Fuel Efficiency 23.8 to 24.77 kmpl 33.61 km/kg
Dimensions Length: 3990mm | Width: 1745mm | Height: 1530mm | Wheelbase: 2520mm
Boot Space 318 Litres Shared with Dual S-CNG Tanks

केबिन, स्पेस और प्रैक्टिकैलिटी

मारुति कंपनी के बलेनो हैचबैक कर में हमेशा से अपनी क्लास में सबसे अधिक स्पेस दिया गया है वही 2026 मॉडल में भी बूट स्पेस के साथ-साथ इंटीरियर की क्वालिटी को भी कंपनी ने बेहतरीन सेटअप और डिजाइन के साथ दिया है।

डैशबोर्ड लेआउट: ब्लैक और डीप ब्लू ड्यूल-टोन थीम के साथ ब्रश-एल्यूमीनियम एक्सेंट्स डैशबोर्ड पर दिए गए हैं। प्लास्टिक की फिट और फिनिश पहले से बेहतर भी बेहतर दिया गया है।

सीटिंग कम्फर्ट व वेंटिलेशन: इस सेगमेंट में पहली बार मारुति ने वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स (Ventilated Front Seats) का फीचर दिया है। और देखा जाए तो भीषण गर्मी में यह काफी आरामदायक साबित हो सकती है। ड्राइवर सीट में हाइट एडजस्टमेंट की सुविधा भी दिया गया है ।

रियर सीट स्पेस: पीछे की सीट पर 3 लोग आसानी से बैठ सकते हैं। नी-रूम और लेगरूम सेगमेंट-बेस्ट है, साथ ही रियर पैसेंजर्स के लिए डेडिकेटेड एसी वेंट्स, टाइप-ए और टाइप-सी फास्ट चार्जिंग पोर्ट्स और एडजस्टेबल हेडरेस्ट दिए गए हैं।

बूट स्पेस: नई Baleno मे 318 लीटर का बूट स्पेस मिलता है। 60:40 स्प्लिट रियर सीट्स को फोल्ड करके आप सामान रख सकते हैं और बूट स्पेस को आप बड़ा भी सकते हैं इस सेगमेंट में देखा जाए तो मारुति कंपनी के तरफ से नई बलेनो 2026 मॉडल में एक बेहतरीन फीचर भी दिया गया है ।

इंजन, पावर और रियल-वर्ल्ड माइलेज

मारुति कंपनी के पुरानी बलेनो में 4-सिलेंडर K-सीरीज इंजन दिया जाता था लेकिन उसके जगह पर अब नई बलेनो में मारुति का आधुनिक 1.2-लीटर, 3-सिलेंडर Z-Series पेट्रोल इंजन दिया गया है। मारुति का मुख्य फोकस हाई-रेविंग परफॉर्मेंस के बजाय लो-एंड टॉर्क और क्लास-लीडिंग फ्यूल एफिशिएंसी पर है।

ड्राइविंग अनुभव (Ride & Handling): 3-सिलेंडर इंजन होने के बावजूद केबिन का NVH (Noise, Vibration, Harshness) लेवल काफी कम रहती है। आइडल स्टार्ट-स्टॉप नई फीचर से भरी ट्रैफिक मे पेट्रोल बचाने में मदद करती है। इसका सस्पेंशन भारतीय सड़कों के गड्ढों को आसानी से सोख लेता है, जिससे शहर के भीतर एक बेहद आरामदायक राइड मिलती है।

सेगमेंट-फर्स्ट सेफ्टी: 6 एयरबैग्स और लेवल-2 ADAS

सुरक्षा को लेकर मारुति पर अक्सर सवाल उठते रहे हैं, लेकिन 2026 फेसलिफ्ट में कंपनी ने सुरक्षा पैकेज को प्राथमिकता दी है:

लेवल-2 ADAS तकनीक:नए टॉप वेरिएंट Alpha (O) में कैमरा और रडार आधारित ADAS तकनीक दी गई है। इसमें ऑटोनॉमस इमरजेंसी ब्रेकिंग (AEB), लेन डिपार्चर वार्निंग, लेन कीप असिस्ट, हाई-बीम असिस्ट और फॉरवर्ड कोलिजन वार्निंग दिया गया है।

360-डिग्री एचडी कैमरा: 2026 मॉडल बलेनो में 360 डिग्री एचडी कैमरा सेटअप के साथ दिया गया है और यह विकल्प आपको टॉप मॉडल में देखने को मिलेगी बिना किसी ब्लाइंड स्पॉट के कार पार्क करने के लिए हाई-डेफिनिशन 360-डिग्री व्यू मिलता है।

स्टैंडर्ड सेफ्टी किट: सभी वेरिएंट्स में 6 एयरबैग्स, एबीएस के साथ ईबीडी, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी प्रोग्राम (ESP), हिल-होल्ड असिस्ट, रिवर्स पार्किंग सेंसर्स और ISOFIX चाइल्ड सीट एंकर दिए गए हैं।

बॉडी स्ट्रक्चर: मारुति बलेनो की बॉडी स्ट्रक्चर की बात करें तो इसमें सुजुकी के Heartect प्लेटफॉर्म के रिइन्फोर्स्ड हाई-टेंसाइल स्टील का इस्तेमाल किया गया है ताकि क्रैश सेफ्टी में मजबूती मिल सके।

इंफोटेनमेंट और टेक फीचर्स

मारुति कंपनी ने अपने नए बलेनो 2026 में इंफोटेनमेंट (Infotainment) और टेक फीचर अपने नए युवा ग्राहकों के हिसाब से तैयार किया है 9-इंच स्मार्टप्ले प्रो+ स्क्रीन यह सिस्टम क्लैरियन (Clarion) द्वारा ट्यून किए गए प्रीमियम 6-स्पीकर साउंड सिस्टम के साथ आता है। वायरलेस Android Auto और Apple CarPlay दोनों बिना किसी लैग के काम करते हैं।

हेड-अप डिस्प्ले (HUD): स्टीयरिंग के ऊपर ड्राइवर के सामने एक पॉप-अप कलर्ड स्क्रीन आती है, जिसमें स्पीड, आरपीएम, माइलेज और नेविगेशन टर्न सीधे आंखों के सामने दिखते हैं।

वायरलेस फोन चार्जर: एक्टिव कूलिंग पैड के साथ वायरलेस चार्जिंग, जिससे चार्ज होते समय फोन गर्म नहीं होता।

सुजुकी कनेक्ट (Connected Car Tech): 40 से अधिक कनेक्टेड कार फीचर्स, जिनमें जियो-फेंसिंग, व्हीकल ट्रैकिंग, रिमोट एसी ऑन/ऑफ और लाइव फ्यूल स्टेटस शामिल हैं।

नई बलेनो मे मिलने वाली माइलेज

पेट्रोल इंजन नई बलेनो पेट्रोल वेरिएंट में आपको 23.80 से 24.77 kmpl एरिया माइलेज देखने को मिलेगी।
CNG वेरिएंट CNG मे बलेनो 33.61 km/kg हिसाब से माइलेज कंपनी क्लेम करती है।

Maruti Suzuki Baleno 2026 All Variant-Wise Ex-Showroom Price 

Variant Powertrain / Fuel Transmission Ex-Showroom Price (Approx.)
Sigma 1.2L Petrol 5-Speed Manual ₹5.99 Lakh
Delta 1.2L Petrol 5-Speed Manual ₹7.00 Lakh
Delta 1.2L Petrol 5-Speed AMT ₹7.50 Lakh
Delta 1.2L CNG 5-Speed Manual ₹7.92 Lakh
Delta Plus / CNG-AMT 1.2L CNG / Petrol AMT / Manual ₹8.32 Lakh
Zeta 1.2L Petrol 5-Speed Manual ₹8.00 Lakh
Zeta 1.2L Petrol 5-Speed AMT ₹8.50 Lakh – ₹8.93 Lakh
Zeta 1.2L CNG 5-Speed Manual ₹8.92 Lakh
Alpha 1.2L Petrol 5-Speed Manual ₹9.10 Lakh – ₹9.33 Lakh
Alpha 1.2L Petrol 5-Speed AMT ₹9.60 Lakh – ₹9.88 Lakh
Alpha (O) 1.2L Petrol 5-Speed Manual / AMT ₹9.50 Lakh – ₹9.99 Lakh

डिस्क्लेमर: यह एक्स-शोरूम कीमतें हैं। ऑन-रोड कीमतें राज्य के रोड टैक्स (RTO) और इंश्योरेंस के अनुसार ₹7.08 लाख से ₹11.70 लाख के बीच रहेंगी।

आपके लिए कौन सा वेरिएंट सबसे वैल्यू फॉर मनी है?

सीमित बजट वाले खरीदार: Delta वेरिएंट (₹7.00 लाख) सबसे प्रैक्टिकल है। इसमें म्यूजिक सिस्टम, स्टीयरिंग माउंटेड कंट्रोल्स, रिमोट कीलेस एंट्री और इलेक्ट्रिकली एडजस्टेबल ओआरवीएम जैसे रोजमर्रा के सभी फीचर्स मिल जाते हैं।

रोज ऑफिस आने-जाने वालों के लिए:Delta CNG AMT (₹8.32 लाख) या Zeta CNG AMT (₹9.32 लाख)। बंपर-टू-बंपर ट्रैफिक में ऑटोमैटिक का आराम और 34 km/kg का माइलेज आपकी मासिक रनिंग कॉस्ट को न्यूनतम कर देगा।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top